दो सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नहीं लगा ट्रांसफार्मर

बिजली विभाग की उदासीनता से ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर

लालापुर, प्रयागराज। जनपद यमुनानगर के तहसील बारा अंतर्गत लालापुर क्षेत्र के चिंतापुर गांव में दो सप्ताह से बिजली का ट्रांसफार्मर जल हुआ है,जो लालापुर विद्युत उपकेंद्र के जेई की उदासीनता के कारण पूरा गांव अंधेरे में रहने को मजबूर है। चिंतातुर निवासी राजेंद्र त्रिपाठी एवं रामू त्रिपाठी ने बताया कि 10 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगता है,जो अत्यधिक भार होने के कारण बार-बार जल जाता है। गांव में कुल 21 विद्युत कनेक्शन उपभोक्ता हैं……इसके बावजूद भी गांव में दूसरा नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा रहा है। बारिश के मौसम में और लगातार पड़ रही गर्मी में अब उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे रहा है। ग्रामीणों ने कहा एक-दो दिन में यदि हम लोगों के समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण एकजुट होकर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।

Loading

Related posts