मन की बात लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने की बैठक

प्रयागराज। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय गंगापार सिविल लाइन में भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सहित आगामी कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि रविवार को मन की बात कार्यक्रम गंगापार के सभी बूथों पर सुननी है तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी बूथों पर वृक्षारोपण भी करना है । इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मंत्री महेश पांडेय, पवन गुप्ता, बृजेश त्रिपाठी, संगीता पटेल, गिरिजा शंकर मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, शिवबाबू मोदनवाल महेश माली आदि मौजूद रहे।

Loading

Related posts