टीम ने कुल चार मैचों में जीत दर्ज की एवं एक मैच ड्रॉ खेला। इस दमदार प्रदर्शन के आधार पर टीम फाइनल में पहुंची, जहं वह द्वितीय स्थान पर रही।
टीम की इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आज मंडल रेल प्रबंधक श्री रजनीश अग्रवाल ने टीम के कोच श्री पंकज गोस्वामी एवं समस्त खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक (DFM) एवं मंडल खेल अधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा टीम को मंडल रेल प्रबंधक से मिलवाया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रेलवे प्रशासन खेलों को बढ़ावा देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
टीम के कोच श्री पंकज गोस्वामी एवं खेल सचिव श्री धर्मेंद्र निषाद ने उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
![]()
