उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता पाल 1989 में लोकसभा सदस्य रह चुके हैं और उस दौरान धनखड़ राजस्थान के झुंझनू से सांसद थे। धनखड़ और पाल एक दूसरे को देखकर भावुक हो गये। एक दूसरे से बात करने के कुछ देर बाद धनखड़ ने पाल को गले लगाया और उनके कंधों पर बेसुध हो गये।
कुछ ठीक नहीं होने का अहसास होने पर उपराष्ट्रपति की चिकित्सकीय टीम तुरंत हरकत में आयी और उन्हें होश में लाया गया। धनखड़ जल्द ही ठीक हो गए और राजभवन के लिए रवाना हो गए, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे। धनखड़ बुधवार को अपने तीन दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंचे हैं।
![]()
