विदेश मामलों पर संसद की स्थायी समिति के प्रमुख थरूर ने संयुक्त राष्ट्र में रूस के पूर्व राजदूत आंद्रेई डेनिसोव से भी मुलाकात की, जो अब रूसी संघ परिषद की अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति के प्रथम उपाध्यक्ष हैं।
वार्षिक प्रिमाकोव रीडिंग्स भारत सहित 40 देशों के अंतरराष्ट्रीय संबंधों और विश्व अर्थव्यवस्था के विशेषज्ञों की एक बैठक है। हाल में एक बहुपक्षीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए थरूर ने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले और उसके बाद की सैन्य कार्रवाई के संबंध में भारत का रुख बताने के लिए अमेरिका और चार अन्य देशों का दौरा किया था।
![]()
