मंडल आंदोलन के प्रणेता थे वीपी सिंह- चंद्रभूषण सिंह यादव

सामाजिक न्याय की अवधारणा को जमीनी आंदोलन का रूप देने हेतु आत्माहुति करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह को उनकी जयंती पर रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डुमरी स्थित सपा जनसंपर्क कार्यालय पर याद करते हुए सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि वीपी सिंह ने खुद के राजनैतिक कैरियर की परवाह किए बगैर बुद्ध की तरह बहुजन हिताय हेतु मंडल लागू कर सत्ता को ठुकराकर एक इतिहास रचा जिसके लिए देश का सम्पूर्ण पिछड़ा वंचित समाज वीपी सिंह के प्रति श्रद्धावनत है।
सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के नेतृत्व में चले मंडल आंदोलन को याद करते हुए कहा कि देश में समतावादी समाज के निर्माण की आधारशिला रखने वाले प्रमुख शख्शियतों में से एक वीपी सिंह का नाम मंडल लागू करने के बाद सदा -सर्वदा के लिए अमर हो गया।संविधान के आर्टिकल 340 को कई दशकों से देश के हुक्मरानों ने बेहोश करके रखा था जिसे वेंटिलेटर से हटाकर वीपी सिंह ने पिछड़ों के हितार्थ लागू किया जिस हेतु वे सदा स्मरणीय रहेंगे।
वीपी सिंह को उनकी जयंती पर नमन करने वालों में मुरलीधर, अशोक यादव,सुरेश नारायण सिंह, अभिषेक गोंड,मिठाई लाल,नगीना यादव,नाजिर अंसारी, सुभाष प्रसाद, नरेश प्रसाद,अयोध्या वर्मा, पन्नेलाल यादव, श्यामराज प्रसाद, झुल्लर अंसारी आदि के नाम प्रमुख हैं।

Loading

Related posts