![]()
संत जोसेफ स्कूल, सड़वा कला, नैनी, प्रयागराज के नए प्राचार्य के रूप में रेव्ह0 फादर मेल्विन विल्सन डिसूजा की नियुक्ति
नाजरेथ अस्पताल, प्रयागराज का प्रबंधन यह घोषणा करते हुए अत्यंत हर्ष का अनुभव कर रहा है कि रेव्ह फादर मेल्विन विल्सन डिसूजा, जो कि पिछले एक वर्ष से इस संस्था में सहायक निदेशक के रूप में सेवा दे रहे थे, उन्हें दिनांक 25.06.2025 से संत जोसेफ स्कूल, सड़वा कला, नैनी, प्रयागराज के नए प्राचार्य के रूप में स्थानांतरित कर पदोन्नत किया गया है। अपने प्राचार्य पद के अतिरिक्त, उन्हें इलाहाबाद रोमन कैथोलिक डायोसिस के डायोसेसन एजुकेशन आॅफिसर के रूप में भी नियुक्त किया गया है, जहाँ वे डायोसिस के तहत सभी कैथोलिक शैक्षणिक संस्थानों के शैक्षणिक मिशन और गुणवत्ता मानकों की देखरेख करेंगे। रेव्ह फादर मेल्विन विल्सन डिसूजा एक कत्र्तव्यनिष्ठ और प्रतिबद्ध नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके जोशीले और उत्साही व्यक्तित्व ने नाजरेथ अस्पताल के सभी कर्मचारियों एवं मरीजों पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने रोगी देखभाल में गहरी करूणा और अस्पताल संचालन में निःस्वार्थ समर्थन प्रदान किया है। एक योग्य वकील होने के नाते, उन्हें अस्पताल से संबंधित सभी प्रकार के मेडिको-लीगल मामलों को संभालने और मरीजों को उचित परामर्श देने की जिम्मेदारी का भी निर्वहन कर रहे थे। अस्पताल प्रबंधन उनकी नाजरेथ अस्पताल एवं मरीजों के प्रति निःस्वार्थ सेवा के लिए गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता है और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी इस नई नियुक्ति के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रेषित करता है।
