कांग्रेस ने अपने निजी राजनीतिक संकट के लिए देश में आपातकाल लगाकर संविधान को कुचलार-केशव प्रसाद मौर्य

अखिलेश की नकली समाजवादी पार्टी आज कांग्रेस की गोद में बैठी हैर-केशव प्रसाद मौर्य
2027 में सपा मुक्त होगा उत्तर प्रदेश और प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार-केशव प्रसाद मौर्य
प्रयागराज।आपातकाल के 50वें वर्ष में कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय को लेकर सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इंदिरा गांधी के द्वारा अपने निजी राजनीतिक
संकट को लेकर 1975 में 25 जून को देश के अंदर आपातकाल लागू किया गया और लोकतंत्र की आत्मा को कुचल दिया गया बाबा साहब के संविधान के अधिकारों को छीना गया जिसे भारतीय जनता पार्टी संवैधानिक हत्या दिवस के रूप में मना रही है उन्होंने कहा कि आपातकाल की घोषणा के बाद रातों-रात लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार छीन लिए गए विपक्षी दलों के नेताओं को जेल में डाल दिया गया अभिव्यक्ति के सभी माध्यमों पर प्रतिबंध लगा दिया गया देश के लोकतंत्र में यह काला दिन बनकर अंकित है आपातकाल 1977 में 21 मार्च को हटाया गया यह आपातकाल आजाद भारत के इतिहास की सबसे विवादास्पद घटनाओं में से एक है और कहा कि आपातकाल के कारण इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी ने संविधान के अधिकारों का गलत उपयोग करते हुए परिवार नियोजन के नाम पर जबरन नसबंदी अभियान चलाया मीडिया पर सेंसरशिप लगा दी गई विदेशी मीडिया के समय संवदाताओं को निर्वासित कर दिया गया जब जयप्रकाश नारायण ने आंदोलन किया तो आंदोलन में आज की भाजपा जो कल की जनसंघ रही और जनता दल ,असली समाजवादी पार्टी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था लेकिन आज की नकली समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आपातकाल थोपने वाली कांग्रेस की गोद में बैठ चुकी है और कांग्रेस बन चुकी है उन्होंने कहा कि आगामी 2027 की विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से विजय होगी और देश से कांग्रेस व प्रदेश से समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बनेगी और सपा मुक्त उत्तर प्रदेश बनेगा उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार ने देश एवं प्रदेश में जबरदस्त काम करते हुए विकास की धारा बहाई है कानून का राज स्थापित है संविधान और लोकतंत्र की रक्षा कर रही है और कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है । जिला पंचायत परिसर में उप मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत एक पौधा भी लगाया। पत्रकार वार्ता का संचालन मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने किया धन्यवाद आभार दिलीप चतुर्वेदी एवं विवेक मिश्रा , ने किया पत्रकार वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष बीके सिंह महापौर गणेश केसरवानी विधायक गुरु प्रसाद मौर्य क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता कमलेश कुमार, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता यमुना पार जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, गंगा पार जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान जिला मीडिया प्रभारी गंगा पार उमेश तिवारी आदि उपस्थित रहे

Loading

Related posts