योग दिवस पर हंडिया पीजी कॉलेज में भाजपाइयों ने किया योग

हंडिया । शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पीजी कॉलेज हंडिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने योग दिवस मनाया इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान सहित तमाम भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने योग किया और करो योग रहो निरोग का संदेश भी दिया भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने कहा कि सभी लोगों को योग जरूर करना चाहिए इससे हमारा तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है प्राचीन काल में भी भारतीय संस्कृति और सभ्यता में योग का बड़ा महत्व था डॉ बी के सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत ही नहीं पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है योग से हम कई बीमारी को ठीक कर सकते हैं योग अवश्य करें । योग में शामिल छात्रों को भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ बी के सिंह द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मंत्री संतोष शुक्ला, जिला मंत्री महिला मोर्चा संगीता पटेल, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा गीता पांडेय, मंडल अध्यक्ष राकेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, दीपक परासर,कलेक्टर सिंह, राम आसरे चौरसिया, आदि मौजूद रहे।

Loading

Related posts