प्रयागराज सांसद उज्ज्वल रमण का नौड़िहा तरहार में भब्य स्वागत

सांसद से मझियारी सोता नदी पर पुल बनाने की उठाई मांग

लालापुर, प्रयागराज।प्रयागराज सांसद उज्वल रमण सिंह का नौड़िहा तरहार गांव में कक्का द्विवेदी भवन पर सम्मान समारोह में भब्य स्वागत किया गया।सांसद बनने के बाद गांव में कक्का द्विवेदी ने बुधवार को अपने निज निवास पर सांसद का माल्यार्पण करके स्वागत किया। क्षेत्र के सम्मानित गण मान्य लोग इस समारोह में उपस्थित रहे। साथ आए हुए लोगों का भी स्वागत किया गया।
सांसद ने आभार ब्यक्त करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि तरहार क्षेत्र में बिजली,सड़क,पानी की अवस्था है जिसको मैं सरकार से मांग करूंगा कि इस समस्या का जल्द निस्तारण हो सके। उन्होंने कहा कि हमेशा तरहार क्षेत्र के विकास के नाम पर ओट लेकर चले जाते है,उसके बाद दिखाई नही पड़ते है।जमकर क्षेत्र की दुर्दशा पर उन्होंने सरकार को कोसा।
मीडिया के जवाब में मझियारी से महेरा के बीच सोता नदी पर पुल बनाने की ग्रामीणों ने कई वर्ष से मांग करते चले आ रहे हैं।जिस पर उन्होंने कहा मैं भरपूर प्रयास करूंगा ताकि बाढ़ के समय मझियारी गांव के लोगों का अन्य गांवो से सम्पर्क छूट जाता है।लोग नाव द्वारा आवाजाही करते है।बिजली ब्यवस्था पर कहना था कि सरकार ने अपने आदमियों को ठेका दिया है इसलिए काम सही ढंग से नही हो रहा है।सरकार सिर्फ घोसड़ा करती है,काम जनता के हित का नही होता है।
इस कार्यक्रम में,कामद सिंह,अशोक सिंह,सत्य भामा मिश्रा,बालम महाराज,बब्लू मिश्र खिन्नी,प्रधान बेलामुण्डी सूर्य बली तिवारी,प्रेमचंद्र द्विवेदी, कक्का द्विवेदी,आदि लोग उपस्थित रहे
समारोह सभा का संचालन अर्जुन तिवारी ने किया।

Loading

Related posts