डुप्लांटिस का जन्म अमेरिका में हुआ था, लेकिन वे अपनी मां के मूल देश स्वीडन का प्रतिनिधित्व करते हैं। डुप्लांटिस ने अपने घरेलू दर्शकों के सामने पहली बार वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है। जीत दर्ज करने के बाद इस स्टार एथलीट ने कहा कि, मैं पूरी तरह से संतुष्ट महसूस कर रहा हूं। स्टाकहोम में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना अलग ही एहसास है। मुझे लग रहा है कि मेरे करियर में बस इसी की कमी थी।
डुप्लांटिस ने अपना लक्ष्य हासिल करने के बाद कहा कि, पुरानी यादें ताजा हो गई। पहली बार जब मैंने इस स्टेडियम में छलांग लगाई थी तो मेरी उम्र 11 वर्ष थी। उस दिन बारिश हो रही थी और काफी ठंडा मौसम था। मैं चार मीटर से भी कम छलांग लगा पाया था। मेरी उम्र के हिसाब से ये काफी ऊंची छलांग थी। इस स्टेडियम अब मेरा नाम भी लिखा जाएगा।
![]()
