लड़कियों ने बताया कि वह जॉब ढूंढने व स्कूल में एडमिशन लेने के लिए घर से निकली हैं । पुनः गहनता से पूछताछ करने पर बताया कि दूर के भैया के दोस्त हमें बनारस जाने के लिए प्रयागराज जंक्शन पर छोड़कर चले गए । हम लॉग बनारस पहुंचकर विश्वनाथ मंदिर में रुककर उनका इंतजार करेंगे और कुछ दिन बाद संपर्क करने पर वह हमें जॉब दिला देंगे । लड़कियां दूर के भैया का नाम पता नहीं बता पायीं ।
रेलवे सुरक्षा बल/प्रयागराज ने दोनों लड़कियों को अगली कार्यवाई के लिए चाइल्ड लाइन, प्रयागराज के सुपुर्द कर दिया ।
![]()
