इसी तारतम्य में मुख्यालय, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के अरावली सभा कक्ष में सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई | जिसका शुभारम्भ वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, श्री विनय कुमार गर्ग द्वारा कार्यशाला के व्याख्याता श्री हरि कृष्ण पूर्व प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला एवं अंतर्राष्ट्रीय लाइफ कोच, को प्लान्टर भेंट कर की गई | कार्यशाला में प्रयागराज, झाँसी एवं आगरा मंडल के साथ-साथ मुख्यालय एवं वर्कशॉप के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने काफी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया |
कार्यशाला के व्याख्याता श्री हरि कृष्ण ने सूचना के अधिकार अधिनियम-2005 के अद्यतन नियमों की बारीकियों तथा इनसे सम्बंधित न्यायालय द्वारा दिए गए विभिन्न निर्णयों से सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराया |
कार्यक्रम के अंत में कार्य अध्ययन अधिकारी, श्री संतोष बाजपेयी द्वारा व्याख्याता श्री हरिकृष्ण , पूर्व प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला एवं अंतर्राष्ट्रीय लाइफ कोच को महाकुम्भ-2025 का स्मृति कलश भेंट किया गया | उक्त कार्यशाला मुख्य कार्यअध्ययन निरीक्षकों, श्री चन्द्र प्रकाश राय, श्री पुष्पेन्द्र सिंह एवं शशिप्रभा वर्मा, मुख्य कार्यालय अधीक्षक के कुशल प्रबंधन में संपन्न हुआ |
![]()
