Xiaomi की जनरल मैनेजर, Siqi Wei ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि हाल ही में कंपनी के प्रेसिडेंट, Lu Weibing ने Xiaomi Mix Flip के यूजर्स के साथ बातचीत की थी। इसमें इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की विशेषताओं और कमियों को जानना शामिल था। इसके साथ ही इसके अलगे वर्जन के लिए सुधारों पर भी इन यूजर्स से फीडबैक लिया गया था। इससे पता चलता है कि शाओमी की मिक्ल फ्लिप 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी है।
हाल ही में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo पर एक पोस्ट में दावा किया था कि Xiaomi Mix Flip 2 को जून में लॉन्च किया जाएगा। इस साल कंपनी का ये एकमात्र फोल्डेबल डिवाइस हो सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite हो सकता है। कंपनी के मिक्स फ्लिप 2 को 3C साइट पर देखा गया है। इस लिस्टिंग से इसकी बैटरी के 67W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करने का संकेत मिला है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसकी थिकनेस 7.6 mm और साइज लगभग 190 ग्राम का हो सकता है।
![]()
