भारतीय कोच ने कहा कि, वापसी कभी आसान नहीं होती, जिसने सात साल बाद वापसी की हो, उसका पिछला साल बेहतरीन रहा। उन्होंने कहा कि, आपने जितने रन बनाए हैं और सबसे अहम बात कभी हार ना मानने का जज्बा है जिसने आपको टीम में वापस ला दिया है और ये इस समूह में सभी के लिए प्रेरणादायक है। करुण नायर का स्वागत है।
नायर ने कहा कि वह भारत के लिए खेलने का दूसरा मौका मिलने पर आभारी हैं। उन्होंने कहा कि इस अवसर फिर से मिलने के लिए आभारी हूं। मैं इस मौके का पूरा फायदा उठाने के लिए उत्सुक हूं। मुझे यकीन है कि एक बार जब मैं मैदान पर उतरूंगा तो मेरे अंदर बहुत सारी भावनाएं होंगी लेकिन अभी मैं उन्हें व्यक्त नहीं कर सकता।
![]()
