दोनों यूनिटों के प्रशिक्षकों द्वारा इस अवसर पर 15 दिनों में बच्चों को जो भी सिखाया गया उसकी प्रस्तुति- सजीव प्रदर्शन, प्रदर्शनी एवं पावर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण के माध्यम से किया गया। समापन समारोह का आयोजन श्रीमती आयुषी भटनागर, उपाध्यक्ष/ भारत स्काउट एवं गाइड/ उत्तर मध्य रेलवे/प्रयागराज के नेतृत्व में किया गया ।
इनके साथ में श्री हिमांशु बडोनी, राज्य मुख्य आयुक्त एवं वरिष्ठ उप महाप्रबंधक/ उत्तर मध्य रेलवे/प्रयागराज, श्री अखिल शुक्ला, सचिव महाप्रबंधक/ उत्तर मध्य रेलवे/प्रयागराज, श्री नितिन, सहायक कार्मिक अधिकारी एवं सहायक राज्य सचिव भारत स्काउट एवं गाइड भी उपस्थित रहे थे।
समर कैम्प में सूबेदारगंज यूनिट के कुल 120 बच्चे एवं प्रयागराज यूनिट के 80 बच्चे कुल मिलाकर 200 बच्चों ने समर कैम्प में प्रतिभाग किया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु श्री हिमांशु बडोनी द्वारा प्रयागराज यूनिट को पचास हजार एवं सूबेदारगंज यूनिट को पचास हजार कुल एक लाख नकद पुरस्कार की घोषणा की गई।
इस अवसर पर प्रयागराज यूनिट से श्री नितिन, सहायक कार्मिक अधिकारी/प्रयागराज एवं सहायक जिला आयुक्त, मुख्यालय से श्री रवि कांत शर्मा, राज्य संगठन आयुक्त/स्काउट, सुश्री मन्जू जोशी, राज्य संगठन आयुक्त/गाइड, एवं मुख्यालय तथा मंडल के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सूबेदारगंज यूनिट के यूनिट लीडर, ग्रुप लीडर, स्काउट-गाइड एवं रोवर-रेंजर को सम्मिलित कर कुल 250 सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर समापन समारोह में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
![]()
