कोलंबिया के पुलिस प्रमुख जनरल कार्लोस ट्रियाना ने कहा कि हमले के समय उरीबे के साथ ‘काउंसिलमैन’ एंड्रेस बैरियोस और 20 अन्य लोग थे। उन्होंने कहा कि हमले में कथित रूप से संलिप्त एक नाबालिग को घटनास्थल पर ही पकड़ लिया गया और उसका पैर घायल हो गया है तथा उसका उपचार किया जा रहा है। रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा कि मैंने कोलंबिया के सैन्य और पुलिस बलों तथा खुफिया एजेंसियों को आदेश दिया है कि इस पूरे मामले की जांच कर तत्काल स्थिति स्पष्ट करें। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक्स पर कहा कि अमेरिका सीनेटर मिगुएल उरीबे की हत्या के प्रयास की कड़े शब्दों में निंदा करता है और उन्होंने राष्ट्रपति पेट्रो से आग्रह किया कि वह भड़काऊ बयानबाजी पर लगाम लगाने और कोलंबियाई अधिकारियों की रक्षा करने के लिए कदम उठाएं।
लैटिन अमेरिका से भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी गई है। चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। इक्वाडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ ने कहा कि हम हर तरह की हिंसा और असहिष्णुता की निंदा करते हैं। दोनों राष्ट्रपतियों ने सीनेटर के परिवार के प्रति एकजुटता व्यक्त की।
![]()
