मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल ने फिट इंडिया अभियान कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए कहा कि स्वास्थ्य अमूल्य निधि है । साईकिल चलने से हमारा शारीर स्वस्थ रहता है । साईकिल चलाना हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए अच्छा है । प्रतिभागियों ने संडे ऑन साइकिल से ‘स्वस्थ शरीर, स्वस्थ भारत’ का संदेश दिया । ऐसे आयोजनों से न केवल फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता को भी बढ़ावा मिला ।
मंडल रेल प्रबंधक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल ने इसे फिट इंडिया अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी को प्रेरित किया । प्रयागराज मंडल स्वस्थ शरीर के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्पित है । कर्मचारी एवं उनके परिजनों द्वारा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा मिलेगा और राष्ट्र निर्माण की दिशा में यह अहम् योगदान होगा ।
इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबंधक एवं मंडल खेल अधिकारी, श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह एवं वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर, श्री आकश श्रीनेत्र सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं भारत स्काउट & गाइड के सदस्य उपस्थित थे ।
![]()
