इसके अनुपालन में मुख्यालय, तीनों मंडलों एवं कारखानों/इकाइयों के विभिन्न स्टेशनों पर यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) हेतु जागरूकता कैंप आयोजित किये जा रहे है । इस कैंप का मुख्य उद्देश्य UPS के बारे में रेलकर्मियों को जागरूक करना है ।
मुख्यालय एवं मंडलों द्वारा रेलकर्मियों हेतु एकीकृत पेंशन योजना (UPS) हेतु जागरूकता कैंप कार्यालयों, स्टेशनों एवं कार्यस्थलों पर आयोजित किए गये । कैंप में रेलकर्मियों के लिये एकीकृत पेंशन योजना से सबंधित विभिन्न मुद्दों एवं लाभों की जानकारी प्रदान की गई । जिससे रेलकर्मियों द्वारा NPS से UPS में ऑप्शन भरने में कोई समस्या न हो। यूनिफाइड पेंशन स्कीम पर जागरूकता कैंप में रेलकर्मियों द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया ।
इस प्रकार के कैंप भविष्य में आयोजित किये जाते रहेंगे ।
![]()
