पंजाब किंग्स ने दूसरे क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पंजाब किंग्स के इस बेहतरीन जीत के बाद ये भी तय हो गया कि आईपीएल को इस सीजन में एक नया चैंपियन मिलेगा। वहीं अब 3 जून को फाइनल में पंजाब का सामना आरसीबी से होगा और दोनों टीमों ने 18 साल में एक बार भी खिताब नहीं जीता है। पंजाब किंग्स ने 11 साल बाद फाइनल में जगह बनाई है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि श्रेयस अय्यर का हालिया शानदार प्रदर्शन टेस्ट टीम में जगह ना मिलने से प्रेरित है।
श्रेयस अय्यर ने ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 87 रनों की बेहतरीन पारी खेली। पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग ने भारतीय टेस्ट टीम में श्रेयस अय्यर को जगह नहीं मिलने पर हैरानी जताई है। उनके जैसा प्रदर्शन करने वाले अन्य खिलाड़ियों को मौका मिला है। उन्होंने कहा कि, मैं वास्तव में दुखी था। लेकिन उसने अच्छे से इसे स्वीकार किया और आगे बढ़ गया। उसकी आंखों में हर बार हमारे लिए खेलते समय अच्छा प्रदर्शन करने की भूख है।
उन्होंने आगे कहा कि, टेस्ट टीम में चुने गए कुछ अन्य खिलाड़ियों ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट और आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर जगह बनाई, जबकि श्रेयस ने भी अन्य खिलाड़ियों की तरह ही सब कुछ किया है। टेस्ट टीम में चुने गए कुछ अन्य खिलाड़ियों ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट और आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर ये उपलब्धि हासिल की है और श्रेयस ने भी अन्य खिलाड़ियों की तरह ही सब कुछ किया है।
पिछले साल अपनी कप्तानी में केकेआर को खिताब दिलाने वाले श्रेयस अय्यर ने दबाव के क्षणों में परिपक्व पारी खेलते हुए 11 साल में पहली बार पंजाब को फाइनल में पहुंचाया। मुंबई के खतरनाक गेंदबाजी आक्रमण के सामने जीत के लिए 204 रन का लक्ष्य आसान नहीं था लेकिन श्रेयस ने आक्रामक बल्लेबाजी की नयी परिभाषा गढी।
October 13, 2026
sangamshapath Comments Off on उत्तर मध्य रेलवे की महिला एथलीट सुश्री रमनदीप कौर ने राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुए 42 किलोमीटर रेस वॉक स्पर्धा में हासिल की उल्लेखनीय सफलता...