उनकी हालत की स्थिरता को देखते हुए चिकित्सकों ने कहा कि उन्हें शनिवार तक कोई नई चिकित्सकीय जानकारी देने की उम्मीद नहीं है। लेकिन उनके पूर्वानुमान के मुताबिक पोप अब भी खतरे से बाहर नहीं हैं। वेटिकन ने कहा कि फ्रांसिस ने बृहस्पतिवार को श्वसन और अन्य शारीरिक उपचार/अभ्यास जारी रखा, काम किया, आराम किया और प्रार्थना की।
![]()
