उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में यह पौधारोपण कार्यक्रम महाप्रबंधक श्री उपेंद्र चन्द्र जोशी की मार्गदर्शन में तथा प्रधान मुख्य इंजीनियर श्री एस सी जैन के देखरेख में संपन्न किया गया ।
रेलगांव कॉलोनी में कुल 6000 पौधे लगाए गए। इस पौधारोपण के लिए लोकल नरसरियों से तथा वन विभाग से विभिन्न किस्म के पौधे लिए गए थे तथा इनको लगाया गया ।
कार्यक्रम का आरंभ अपर महाप्रबंधक महोदय श्रीमती एवं श्री जे एस लाकरा द्वारा पौधा लगाकर किया गया । इसके साथ प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री अनिमेष कुमार सिन्हा ने सभी को हरित शपथ दिलवाई ।
इस कार्यक्रम में गंगा टास्क फोर्स के कर्नल अरविंद प्रसाद संकरन (कमान अधिकारी) के दिशा निर्देशन तथा लेफ्टिनेंट कर्नल मिलन मिश्रा के अगुवाई में पौधरोपण कार्यक्रम को संपन्न कराया गया जिसमें सूबेदार सर्वेश, सूबेदार महेंद्र, हवलदार सत्येंद्र इत्यादि टीम के सदस्य उपस्थित थे। उनकी तरफ से लगभग 30 लोग एवं 200 पौधो का सहयोग दिया गया । इसके पश्चात श्रीमती लाकरा एवं श्रीमती अय्यर के द्वारा सफाई कर्मियों को स्टील की बोतले एवं कपड़े के थैले बांटे गए और सभी बच्चो को उपहार भी प्रदान किए गए । कपड़े के थैलो एवं स्टील की बोतलों के वितरण का उद्देश्य प्लास्टिक के उपयोग को कम करना है । कार्यक्रम में स्काउट गाइड तथा फॉरेस्ट ऑफीसर, पर्यावरणविद् इत्यादि उपस्थित थे। इस पखवाड़े में मुख्यालय के साथ-साथ सभी मंडलों एवं कारखाने एवं स्टेशनों में भी वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत पौधे लगाए गए ।
इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री एस.बालचंद्र अय्यर, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी /निर्माण श्री विपिन कुमार, वरि.उप महाप्रबंधक श्री हिमांशु बडोनी, मुख्य इंजीनियर /सामान्य श्री राजीव कुमार सिंह, सीएमपीई श्री आर डी मौर्या, सीएमई मोनिटरींग श्री मो. जावेद, सहायक इंजीनियर/ मुख्यालय श्री बी॰के. त्रिपाठी उपस्थित रहे ।
पौधे लगाने का उद्देश्य वातावरण में जैव विविधता बढ़ाना है तथा रेल की जमीन को अतिक्रमण से बचना है ।
यह कार्यक्रम मुख्य पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबंधक श्री शिवाजी कदम के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ । उपरोक्त कार्यक्रम श्री शिवाजी कदम, मुख्य पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबन्धक के नेतृत्व में ईएनएचएम, इंजिनीयरिंग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।
![]()
