इजराइल ने हमास के साथ अस्थायी संघर्ष विराम संबंधी अमेरिका के एक नए प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कौरोलीन लीविट ने संवाददाताओं से कहा कि मैं इस बात की पुष्टि कर सकती हूं कि विशेष राजदूत (स्टीव) विटकॉफ और राष्ट्रपति ने हमास को एक संघर्ष विराम प्रस्ताव भेजा जिसे इजराइल का समर्थन है। लेकिन लीविट ने कहा कि बातचीत जारी है और हमास ने अभी तक प्रस्ताव की शर्तों को मंजूर नहीं किया है। विटकॉफ ने कहा था कि अमेरिकी प्रशासन नया प्रस्ताव प्रस्तुत करने वाला है।
हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी बासेम नैम ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि मसौदा हमारे लोगों की किसी भी मांग का जवाब नहीं देता है, जिनमें से सबसे प्रमुख युद्ध और अकाल को रोकना है। हमास के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी समी अबू जुहरी ने रॉयटर्स को बताया कि प्रस्ताव की शर्तें इजरायल की स्थिति को दर्शाती हैं और इसमें युद्ध समाप्त करने, इजरायली सैनिकों को वापस बुलाने या पर्याप्त सहायता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता शामिल नहीं है।
![]()
