मुंबई इंडियंस के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम है। सूर्यकुमार यादव ने जारी सीजन में 14 पारियों में 640 रन बनाए हैं। वह आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्यकुमार ने जारी सीजन में पांच अर्धशतक लगाए हैं। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए 2010 में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 618 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस के पूर्व बल्लेबाज सचिन का ये रिकॉर्ड 15 साल तक कायम रहा। आईपीएल 2025 में भी सूर्यकुमार यादव ने एक सीजन में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। सूर्यकुमार ने 605 रन बनाए थे। आईपीएल 2010 के बाद आईपीएल के चौथे सीजन में भी सचिन तेंदुलकर ने काफी रन बटोरे। उन्होंने उस सीजन में 553 रन बनाए।
बल्लेबाज लेंडल सिमंस ने 2015 में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। सिंमस ने आठवें सीजन में 540 रन बनाए। मुंबई को पांच बार चैंपियन बनाने वाले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 2013 में मुंबई इंडियंस की टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। रोहित ने 538 रन ठोके थे।
July 30, 2026
sangamshapath Comments Off on Team India में बदलाव की लहर: Mohammad Shami की छुट्टी! Ajit Agarkar ने 15 युवा तेज़ गेंदबाज़ों के साथ बनाई नई Strategy
भारतीय क्रिकेट टीम में बदलाव का दौर अब तेज होता दिखाई दे रहा है। श्रीलंका के...
July 30, 2026
sangamshapath Comments Off on राष्ट्रमंडल खेलों में दिलीप गावित ने स्वर्ण और बासिल ने रजत जीता, मुरली श्रीशंकर ने लंबी कूद में रचा इतिहास
ग्लास्गो, 29 जुलाई भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में इतिहास रचते हुए पुरुषों...