लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा?
सोशल मीडिया पोस्ट में इस कदम की घोषणा करते हुए, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूँ। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।’
उन्होंने आगे लिखा, ‘अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूँ। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है।’
तेज प्रताप यादव ने शनिवार को एक लड़की के साथ फेसबुक पर एक तस्वीर साझा कर दावा किया था कि वह पिछले 12 सालों से उसके साथ रिश्ते में हैं, और काफी समय से वह यह बात सार्वजनिक करना चाहते थे। हालांकि, उन्होंने जल्द ही उस पोस्ट को हटा दिया। कुछ देर बाद, उन्होंने उसी कैप्शन के साथ दोबारा तस्वीर साझा की और अपने रिश्ते में होने की बात दोहराई। इसके कुछ समय बाद ही तेज प्रताप ने फिर से पोस्ट डिलीट कर दिया। इस बार उन्होंने दावा किया कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया था और उन्हें AI-जनरेटेड तस्वीरों के साथ बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
![]()
