आईपीएल 2025 अपने आखिरी पड़ाव पर है। इस सीजन के समाप्त होने के साथ ही एमएस धोनी के संन्यास की अटकलें जोर पकड़ने लगी हैं। 43 वर्षीय धोनी अब अपना आखिरी मैच खेलने वाला हैं जिन्होंने आईपीएल 2025 में अब तक 13 मैचों में 196 रन बनाए हैं। धोनी की टीम, चेन्नई सुपर किंग्स पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और अब वो कल अपना आखिरी मैच खेलेंगे। बता दें कि, रविवार 25 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला होगा। 25 मई को एमएस धोनी आईपीएल में अपना आखिरी मैच खेल सकते हैं, लेकिन ये बतौर कप्तान उनका आखिरी मैच होगा। धोनी पहले ही चेन्नी सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ चुके हैं लेकिन टीम के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के कारण धोनी को दोबारा कप्तानी की जिम्मेदारी लेनी पड़ी थी। चूंकी अगले सीजन संभव ही गायकवाड़ बतौर कप्तान वापस आ जाएंगे, इसलिए कल गुजरात टाइटंस के खिलाफ एमएस धोनी आईपीएल में बतौर कप्तान अपना आखिरी मैच खेल सकते हैं।
गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये आईपीएल 2025 में चेन्नईसुपर किंग्स और एमएस धोनी का भी सीजन का आखिरी मैच होगा। अब इसके साथ ही सवाल ये है कि, धोनी आईपीएल रिटायरमेंट पर बात करें तो थाला खुद बड़ा हिंट दे चुके हैं कि वो आईपीएल 2026 में भी खेल सकते हैं हालांकि, उनकी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
July 30, 2026
sangamshapath Comments Off on Team India में बदलाव की लहर: Mohammad Shami की छुट्टी! Ajit Agarkar ने 15 युवा तेज़ गेंदबाज़ों के साथ बनाई नई Strategy
भारतीय क्रिकेट टीम में बदलाव का दौर अब तेज होता दिखाई दे रहा है। श्रीलंका के...
July 30, 2026
sangamshapath Comments Off on राष्ट्रमंडल खेलों में दिलीप गावित ने स्वर्ण और बासिल ने रजत जीता, मुरली श्रीशंकर ने लंबी कूद में रचा इतिहास
ग्लास्गो, 29 जुलाई भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में इतिहास रचते हुए पुरुषों...