दोनों इंडेक्स कारोबार के साथ ही निवेशकों को कन्फ्यूज कर रहे है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 82,116 के स्तर पर खुला। वहीं दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 50 अंक की बढ़त के साथ कारोबार करता रहा। वहीं बाजार खुलने के महज 15 मिनट बाद ही दोनों इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार करने लगे। शुरुआती कारोबार में टाटा स्टील और इंफोसिस के शेयर हरे निशान पर तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप में भी जोरदार खरीददारी देखने को मिली है। शेयर बाजार में कुछ स्मॉलकैप शेयर खुलने के साथ ही 20 फीसदी का उछाल देखने लगे।
![]()
