अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से दो घंटे से अधिक समय तक फोन पर बातचीत हुई। ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ अपनी बातचीत का एक वाक्या शेयर किया है। जिसमें पुतिन ने कहा कि वे ट्रंप की पत्नी मेलानिया का बहुत सम्मान करते हैं। जब ट्रंप ने मजाक में पूछा कि और मेरे बारे में क्या? तो पुतिन ने हंसते हुए जवाब दिया कि वे मेलानिया को मुझसे ज्यादा पसंद करते हैं। इस पूरे वाक्य को सुनने के बाद वहां मौजूद लोग जोर से हंसने लगे। ट्रंप द्वारा सुनाया गया यह किस्सा और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फोन कॉल के बाद ट्रंप ने कहा कि मॉस्को यूक्रेन में लड़ाई खत्म करने के लिए काम करने को तैयार है। ट्रंप ने युद्धविराम की दिशा में प्रगति की उम्मीद में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से भी बात की। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि इसके लिए शर्तों पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत होगी क्योंकि वे बातचीत का विवरण जानते हैं। अमेरिकी प्रेजिडेंट ने भी कहा कि रूस-यूक्रेन में युद्ध विराम पर बात तुरंत शुरू होगी।
पुतिन ने इस कॉल के बाद कहा कि मॉस्को यूक्रेन में लड़ाई को समाप्त करने की दिशा में काम करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि रूस एक शांतिपूर्ण समझौते के पक्ष में है और दोनों पक्षों के अनुकूल समझौता करने की आवश्यकता होगी। पुतिन ने ट्रंप के साथ बातचीत को स्पष्ट और सार्थक भी बताया। उन्होंने कहा कि मॉस्को एक संभावित शांति संधि की रूपरेखा वाले एक ज्ञापन पर यूक्रेन के साथ काम करने के लिए तैयार है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि साथ ही, मैं यह भी कहना चाहूंगा कि सामान्य तौर पर रूस की स्थिति स्पष्ट है। हमारे लिए मुख्य बात इस संकट के मूल कारणों को खत्म करना है।