बाहर राहगीरों के लिए एवं अस्पताल में आने वाले मरीजों व उनके सहायकों के लिए शीतल जल से निस्वार्थ भाव से सेवा किया जा सके | इसी क्रम में सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के एंबुलेंस अधिकारी उदय चंद मौर्य, रतन कुमार, मंडल सचिव आलोक कुमार वर्मा, अनूप कुमार श्रीवास्तव द्वारा मिष्ठान वितरित कर निशुल्क शीतल जल पिलाकर उद्घाटन किया गया तथा लोगों को जल संरक्षण के महत्व को समझाते हुए यह अपील भी की गई कि जल ही जीवन है जल को व्यर्थ ना बहाए, जितना जरूरत हो उतना ही इस्तेमाल करें |
इस कार्यक्रम में ब्रिगेड के 35 सदस्यों ने भाग लिया जिनमें ओम प्रकाश, अमित कुमार मौर्य, विजय प्रकाश राम, पवन कुमार, राजीव कुमार दिवाकर, दुखांति प्रसाद, आशीष कुमार, कालीचरण चंद्र प्रकाश यादव, आदि का योगदान रहा कार्यक्रम में सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के सेवानिवृत अधिकारी ए .के आर्य, पवन कुमार, विजय कुमार, सतीश चंद्र, ने भी कार्यक्रम में भाग लिया |
![]()
