गंग सकल मुद्ग मंगल मूला सब सुख करनि हरनि सब सूला

श्रृंगवेरपुर धाम की पतित पावन धरा पर श्रृंगी ऋषि की तपोभूमि भगवान राम चंद्र जी की शयन स्थली निषाद राज की नगरी पर राष्ट्रीय रामायण मेला आयोजन समिति द्वारा संचालित साप्ताहिक विशेष भव्य गंगा आरती के आयोजन में रविवार की शाम सभी भक्तों के द्वारा विधिवत पूजन अर्चन कर मां भगवती गंगा जी की आरती की इस बीच उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक उपेंद्र सिंह ने आरती कर कहा कि हवा पावन भूमि है जहां भगवान रामचंद्र जी ने सपरिवार माथा टेका और आयोजन समिति के द्वारा हम सभी लोगों को भी अवसर मिला कि हम सभी लोग मां गंगा की आरती कर पूर्ण के भागीदार बने वही श्रृंगवेरपुर मंडल अध्यक्ष रहे सुरेंद्र मिश्रा ने आरती कर गंगा मैया को प्रणाम कर उनका अपने जन्मदिन के अवसर पर आशीर्वाद लिया जहां आयोजन समिति के द्वारा उपेंद्र सिंह जी का व सुरेंद्र मिश्रा का अंग वस्त्र प्रतीक चिन्ह से अभिनंदन किया गया इस बीच रामायण मेला के महामंत्री उमेश चंद द्विवेदी सहकारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण चंद्र पांडे बसंत लाल उपाध्याय अवधेश मिश्रा दिलीप पांडे संयुक्त मंत्री अमित द्विवेदी बबलू पांडे आशीष केसरवानी सरोज कुमार आचार्य सत्यम मिश्रा विश्वास द्विवेदी तन्मय द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे

Loading

Related posts