![]()
महर्षि विद्या मंदिर नैनी में मनाया गया मातृ दिवस
नैनी, प्रयागराज। महर्षि विद्या मंदिर दूरवाणी नगर नैनी प्रयागराज में हर्षोल्लास के साथ मातृ दिवस मनाया गया | प्रधानाचार्या गीता अरोरा के दिशा निर्देश में वाटिका 1, 2 ,3 के छात्र-छात्राओं को शिक्षकों द्वारा तैयार किया गया |कार्यक्रम का श्री गणेश श्री गुरु पूजा से हुआ| इस अवसर पर नन्हे मुन्ने छात्रों की माताएं भी उपस्थित रही| महर्षि विश्व शांति आंदोलन में सहभागी सहस्रशीर्षा देवी मंडल की सहभागिता मैं कार्यक्रम संपन्न हुआ | अंशु अरोरा ने आगंतुक अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया |वाटिका एक के बच्चों ने आकर्षित एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया | दीप्ति और नीलू सिंह ने माता के साथ गेम का प्रदर्शन किया | बच्चों की माताओं ने भी अनेक कार्यक्रमो को प्रदर्शन किया, जो मनमोहक एवं रोचक रहा | प्रधानाचार्या गीता अरोरा ने एक मां की वाह्य अंतरिक संघर्ष को स्पष्ट करते हुए कहा कि माँ संतान के लिए उसके चेहरे पर थकावट नहीं आने देती उसकी ममता में मिलावट भी नहीं होती | माँ तो अपनी संतान के लिए भगवान ही होती है दुआ देने वालों की संख्या तो बहुत है लेकिन दिल से दुआ देने वाले तो सिर्फ माँ होती है| कार्यक्रम के अंत में अंशु अरोरा ने अभ्यगत अतिथियों को साधुवाद एवं धन्यवाद व्यक्त किया |
