![]()
श्रृंगवेरपुरधाम में मां भगवती गंगा जी की विधिवत पूजन कर की भक्तों ने की आरती
श्रृंगवेरपुर धाम में राष्ट्रीय रामायण मेला आयोजन समिति द्वारा संचालित साप्ताहिक विशेष भाव गंगा आरती के आयोजन में रविवार शाम सभी भक्तों के द्वारा विधिवत पूजन अर्चन के साथ गंगा जी की आरती की गई श्रृंगवेरपुर की गंगा मैया का अपना एक बड़ा महत्व किस रामचरितमानस में जब भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी अनुज लक्ष्मण मां भगवती सीता के साथ एक रात्रि प्रवास करने के बाद सुबह गंगा जी का पूजन करते हुए सीता जी ने मनौती मांगी की है गंगा मैया मैं अपने पति देवर के साथ कुशलपूर्वक वनवास से वापस आउंगी तो बिना आपका पूजन किये अयोध्या वापस नहीं जाऊंगी बड़ी मान्यता बड़ी आस्था धाम से भक्तों का जुड़ाव इस बीच रामायण मेला के महामंत्री उमेश चंद्रद्विवेदी साधन सहकारी संघ के अध्यक्ष कृष्ण चंद्र पांडे विश्वास द्विवेदी तन्मय द्विवेदी अवधेश मिश्रा शिवम् मिश्रा बंटी कुमार पाल शारदा प्रसाद त्रिपाठी अनीता देवी महेश यादव सहित तमाम गंगा भक्त मौजूद रहे
