शंकरगढ़(प्रयागराज) जम्मू कश्मीर के पालमगाम में बीते दिनों हुए आतंकी हमले के बाद से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पूरी सरकार पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों का सफाया करने का मन बना चुकी है । इसी कड़ी में भारत की जांबाज सेना ने पीओके में अवैध रूप से संचालित आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया है । इस दौरान कई आतंकियों के मारे जाने की जानकारी मिली है । उक्त जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता व समाजसेवी सतीश तिवारी व रितेश तिवारी ने बताया कि भारत की भाजपा सरकार और उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पहले से ही आतंकियों के खिलाफ एक्शन मोड में रही है फिर चाहे वह पुलवामा अटैक हो या फिर अटैक हो रहा है हर बार भारत की सेना ने पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों के ठिकानों पर घर में घुसकर हमला किया है । उन्होंने बताया कि जिस कदर पाकिस्तान सरकार के द्वारा आतंकवादियों को संरक्षण देने के साथ – साथ उन्हें भारत के खिलाफ हथियार उपलब्ध कराया जा रहा है और आतंकवादियों को पाकिस्तान की ओर से भारत में घुसपैठ कराई जा रही है । भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता व समाजसेवी सतीश तिवारी व रितेश तिवारी ने कहा कि हमेशा से दुनिया के सामने आतंकियों को पनाह देने और भारत में आतंकवादी हमले करवाने के पीछे पाकिस्तान का हाथ रहा है और वह कई बार पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हो चुका है । हाल ही में हुए जम्मू कश्मीर के पालमगाम में आतंकी हमले के पीछे भी पाकिस्तान का हाथ रहा है । इसके कई सारे सबूत जांच एजेंसियों को मिले हैं । पाकिस्तान के द्वारा इस आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया ,घटना के समय आतंकवादियों के द्वारा जिस कदर धर्म का आड़ लेकर कलमा पढ़वाना जो नहीं पढ़ पाया उसके सिर पर गोली मार देना , यह कहीं ना कहीं भारत में हिंदू मुस्लिम को आपस में लड़ने की साजिश रही है । लेकिन भारत में सभी भारतीयों ने बड़े ही धैर्य का परिचय दिया इसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा पाकिस्तान से बदला लेने के लिए रणनीत तैयार की जाने लगी । पालमगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान में स्थित आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया गया ,आधी रात लड़ाकू विमान की गड़गड़ाहट से पाकिस्तान थर्राने लगा है ।
![]()
