सईद जिस जगह पर रहता है, वह किसी आतंकवादी नेता से जुड़ी हुई जगह से बिलकुल अलग है। वह घनी आबादी वाले शहर के बीच आम लोगों के बीच रह रहा है। इंडिया टुडे को सैटेलाइट तस्वीरें और वीडियो मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि भारत का सबसे वांछित आतंकवादी किस तरह खुलेआम छिपता है। उसके निजी सुरक्षाकर्मियों ने भी इंडिया टुडे से पुष्टि की कि उन्हें हाफिज की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। यह जगह चौबीसों घंटे सुरक्षा के घेरे में है। सैलेलाइट इमेज से पता चलता है कि हाफिज का आवास, एक बड़ी इमारत में है। वहां एक मस्जिद और मदरसा है और हाफिज के लिए व्यक्तिगत सुविधाओं वाला एक नव निर्मित निजी पार्क।
ठिकाने के वीडियो में वांछित आतंकवादी को पाकिस्तानी सरकार की सुरक्षा में आरामदायक जीवन जीते हुए दिखाया गया है, जो उनके दावों का खंडन करता है कि वह सलाखों के पीछे है। पाकिस्तान लगातार दावा करता रहा है कि सईद आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए सजा काट रहा है। भारतीय एजेंसियों को हाफ़िज़ सईद के ठिकाने के बारे में पता है। पाकिस्तान ने हाफ़िज़ सईद के करीबी सहयोगी अबू क़ताल की हत्या के बाद उसके इर्द-गिर्द सुरक्षा कड़ी कर दी है। देश की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने भी सईद की सुरक्षा की समीक्षा की है और उसके आवास को उप-जेल में तब्दील किया जा रहा है। खुफिया सूत्रों ने बताया कि आईएसआई ने सईद को समारोह में शामिल होने से सक्रिय रूप से रोका।
![]()
