दिनांक 24.04.2025 को रेलवे सुरक्षा बल/प्रयागराज ने ‘आपरेशन यात्री सुरक्षा’ अभियान के अंतर्गत राजकीय रेलवे पुलिस/प्रयागराज के साथ मिलकर यात्रियों के सामान की चोरी की रोकथाम व चोरी में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ हेतु जंक्शन रेलवे स्टेशन पर संयुक्त कार्यवाई की गयी । इस संयुक्त कार्यवाही में प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म संख्या -1 के हावड़ा छोर से 03 शातिर अभियुक्त संजय कुमार, उम्र 45 वर्ष, रोहतक, हरियाणा; विनोद कुमार, उम्र 34 वर्ष, हिसार, हरियाणा एवं दिलीप साहू, उम्र 20 वर्ष, बांदा ,उत्तर प्रदेश को चोरी किये गये समान के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों से 01 अंगूठी पीली धातु, 01जोड़ी पायल सफेद धातु, 06 अदद मोबाइल बरामद किए गए । मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 15,0000/ रुपए है ।
![]()
