शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, “सरकार ने 16,347 शिक्षक पदों को भरने के लिए मेगा डीएससी आयोजित करने का फैसला किया है। मेगा डीएससी अधिसूचना 20 अप्रैल, 2025 को जारी की जाएगी। शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल से 15 मई, 2025 तक अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।”विज्ञप्ति में कहा गया है कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 6 जून से 6 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।
16,347 रिक्तियों में से 14,088 जिला स्तर की और 2,259 राज्य/क्षेत्रीय स्तर की हैं।
मेगा डीएससी और वार्षिक नौकरी कैलेंडर जारी करना 2024 के चुनावों के लिए टीडीपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के चुनावी घोषणापत्र के वादे थे।
![]()
