वहीं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) भर्ती 2025 में अब तक 72,089 आवेदन जमा हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की यह भर्ती भी युवाओं के लिए एक बड़ी उम्मीद बनकर आई है। भर्ती की अंतिम तिथि एक मई 2025 है। खास बात यह है कि NHM में कई तरह की तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिससे हर वर्ग के अभ्यर्थी को आवेदन का अवसर मिला है।
लेकिन इन दोनों भर्तियों से भी ज्यादा भारी संख्या में आवेदन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में देखने को मिले हैं। अब तक कुल 23,66,123 आवेदन भरे जा चुके हैं और इस भर्ती की अंतिम तिथि 19 अप्रैल ही थी। इतनी बड़ी संख्या में आवेदन यह दर्शाता है कि प्रदेश में बेरोजगारी किस हद तक फैली हुई है और युवा किस कदर सरकारी नौकरी की आस लगाए बैठे हैं।विशेषज्ञों की मानें तो इतनी बड़ी संख्या में आवेदन यह बताता है कि रोजगार की कमी से जूझ रहे युवा हर उस अवसर को दोनों हाथों से लपकना चाहते हैं, जिसमें स्थायित्व और सम्मान की उम्मीद हो। लेकिन यह भी सच है कि इतनी भारी संख्या में प्रतियोगिता के कारण चयन प्रक्रिया बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाएगी।
![]()
