बांग्लादेश में पिछले साल छात्रों के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर हुए प्रदर्शन के बाद अवामी लीग की सरकार गिर गई थी और 77 वर्षीय हसीना भारत चली गईं थीं और वह तब से ही वहां रह रही हैं।
बांग्लादेश के अंग्रेजी समाचार पत्र ‘डेली स्टार’ ने सहायक महानिरीक्षक (मीडिया) इनामुल हक सागोर के हवाले से बताया कि एनसीबी अदालतों, सरकारी अभियोजकों या जांच एजेंसियों की अपील के आधार पर ऐसे अनुरोध करता है।
पुलिस मुख्यालय में सागोर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘ये आवेदन उन आरोपों के संबंध में दायर किया गया है, जो जांच के दौरान या जारी मामले की कार्रवाई में सामने आए हैं।
![]()
