ट्रंप की तरफ से लगाए गए 20% टैरिफ के बाद उनसे मिलने वाली पहली यूरोपीय नेता बनीं। इटली के लिए ये टैरिफ अहम मसला है क्योंकि उसके करीब 10% एक्सपोर्ट अमेरिका जाते हैं। तभी एक सवाल की वजह से ट्रंप की जुबान लड़खड़ा गई। सामने बैठे ट्रंप ऐसे बौखलाए कि खुद को बचाने के चक्कर में एक बड़ा झूठ बोल गए। एक इटैलियन पत्रकार ने ट्रंप से सीधे पूछ लिया कि क्या आपने यूरोपियनों को परजीवी यानी पैरासाइट्स कहा है? ट्रंप ने तुरंत इनकार कर दिया और कहा कि मैंने ऐसा कभी नहीं कहा. मुझे तो समझ में भी नहीं आ रहा है कि आप किसकी बात कर रहे हैं. मगर बात यहीं नहीं रुकी. इटली की प्रधानमंत्री मेलोने ने बीच में दखल देते हुए ट्रंप से वही सवाल दोहराया और उन्हें क्लीन चीट दी कि नहीं इन्होंने ऐसा नहीं कहा है।
![]()
