iPhone 17 Pro में क्या फीचर्स मिलेंगे
आपको बता दें कि, ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने अपनी ‘Power On’ न्यूजलेटर बताया कि एपल अपकमिंग iPhone 17 Pro मॉडल्स के वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर्स को अपग्रेड करने जा रहा है। वैसे तो आईफोन्स को उनके बेहतरीन वीडियो क्वालिटी के लिए जाना जाता है, इसके आ जाने से एपल और भी ज्यादा एडवांस्ड होने लगता है, ताकि व्लॉगर्स और कंटेंट क्रिएटर्स iPhone को ही अपनी वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए प्राइमरी डिवाइस बन जाएगा। फिर आपको स्टैंडअलोन कैमरों की जरुरत खत्म हो जाएगी।
मार्क गुरमन के अनुसार, एपल सितंबर 2025 में iPhone 17 सीरीज लॉन्च करेगा। इस बार इसमें विशेष तौर पर कैमरा व वीडियो फीचर्स को हाईलाइट करेगा। चलिए इस बारे में आपको बताते हैं।
iPhone 17 Pro में नई डिजाइन
iPhone 17 Pro की डिजाइन की बात करें तो इसमें 17 सीरीज के CAD रेंडर्स शेयर किए गए हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं। वहीं, iPhone 17 Pro और Pro Max मॉडल्स में पारंपरिक स्क्वायर कैमरा बंप को हटाकर एक नया “एल्युमिनियम कैमरा बार” डिजाइन किया गया है।
![]()
