विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जायसवाल ने कहा कि वीजा मामले हर देश का संप्रभु विशेषाधिकार है। उन्होंने यह टिप्पणी ऑस्ट्रेलिया के पंजाब, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत पांच राज्यों के नागरिकों पर वीजा प्रतिबंध लगाए जाने पर की।
अमेरिका के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर होगी चर्चा
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जायसवाल ने कहा कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की प्रस्तावित भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच सभी प्रासंगिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। टैरिफ से जुड़े सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापक रणनीतिक वैश्विक साझेदारी है। जब आप किसी देश के साथ इस स्तर की साझेदारी करते हैं, तो जाहिर है आप सभी प्रासंगिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।लोकतांत्रिक बांग्लादेश के साथ खड़ा भारत
जायसवाल ने कहा कि भारत बांग्लादेश के साथ सकारात्मक और रचनात्मक संबंध बनाने के लिए तत्पर है। हम लोकतांत्रिक, समावेशी बांग्लादेश के लिए खड़े हैं।
- व्यापार मुद्दों और ट्रांसशिपमेंट सुविधा वापस लेने से जुड़े सवालों पर उन्होंने कहा कि जहां तक व्यापार मुद्दों का सवाल है, पिछले हफ्ते, हमने ट्रांसशिपमेंट सुविधा के बारे में एक घोषणा की थी।
- जायसवाल ने स्पष्ट किया कि नेपाल और भूटान के लिए बांग्लादेश को दी गई ट्रांसशिपमेंट सुविधा प्रभावित नहीं होगी।
अमेरिका में भारतीय छात्रों को मिले पत्र की सरकार को जानकारी
विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार को पता है कि भारतीय छात्रों को उनके एफ-1 वीजा की स्थिति के संबंध में अमेरिकी सरकार से पत्र प्राप्त हो रहे हैं। जायसवाल ने कहा कि अमेरिका में भारतीय दूतावास ने वाणिज्य दूतावास भारतीय छात्रों के संपर्क में हैं। इस बीच, विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि जनवरी से अमेरिका ने 55 भारतीय नागरिकों को पनामा के जरिये वापस भारत भेजा है।
![]()
