हनुमान जन्मोत्सव का शुभ मुहूर्त
– पूर्णिमा तिथि आरंभ- 12 अप्रैल को सुबह 3 बजकर 21 मिनट पर शुरु होगा।
– पूर्णिमा तिथि समाप्त- 13 अप्रैल 2025 को सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर समाप्त होगी।
पूजन सामग्री की लिस्ट-
-सिंदूर
-घी या चमेली का तेल
-चांदी या सोने का वर्क
– वस्त्र
-जनेऊ
हनुमान जी की पूजा-विधि
इस दिन सबसे पहले आप मंदिर में घी की ज्योत प्रज्वलित करें। फिर गंगा जल से हनुमान जी का अभिषेक करें। अभिषेक करने के बाद एक साफ वस्त्र से हनुमान दी की प्रतिमा को पोछें। इसके बाद सिंदूर और घी या चमेली के तेल को मिला लें। अब आप हनुमान जी को जनेऊ पहनाएं। इसके बाद चोला चढ़ाएं। अब हनुमान जी को चोला चढ़ाने के बाद सोने या चांदी वर्क चढ़ाएं। अब आप हनुमान जी को नए वस्त्र पहनाएं। अंत में हनुमान जी की आरती जरुर करें। हनुमान चलीसा का पाठ भी एक से अधिक बार करें। भोग में हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं।
![]()
