![]()
Monalisa का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
कार्तिक आर्यन और फिल्म निर्माता करण जौहर ने पुरानी दुश्मनी भुलाकर अपनी आगामी फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी के लिए फिर से साथ काम किया है। फिल्म की रिलीज डेट आखिरकार तय हो गई है। खबर है कि फिल्म में कार्तिक के साथ अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी की रिलीज डेट के बारे में अपडेट शेयर किया है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होंने पुष्टि की है कि कार्तिक आर्यन की रोमांटिक ड्रामा 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। यह फिल्ममेकर समीर के साथ आर्यन की दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने कार्तिक और कियारा आडवाणी अभिनीत सत्यप्रेम की कथा में साथ काम किया था।
