जापानी बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी, तीन महीने बाद आने वाली है भयानक तबाही

साल 2025 को लेकर बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस समेत कई भविष्यवक्ताओं ने डरावनी भविष्यवाणियां की हैं। बाबा वेंगा की भूकंप आने वाली भविष्यवाणी सच भी हो गई, क्योंकि हाल ही में म्यांमार में तेज भूकंम आया था, जिसमें तीन हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। अब सवाल है कि क्या है जुलाई 2025 में दुनिया में एक और बड़ी तबाही आने वाली है। क्या समुद्र की लहरें सबकुछ बहा ले जाएंगी? जापान की मशहूर भविष्यवक्ता रियो तात्सुकी की नई भविष्यवाणी है, जिसने पूरी दुनिया को डरा दिया है। वर्तमान समय में जापान की भविष्यवक्ता रियो तात्सुकी को लोग अब जापानी बाबा वेंगा कहने लगे हैं, क्योंकि उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। उन्होंने 1995 में कोबे के भूकंप और 2011 की जापान सुनामी की सटीक भविष्यवाणी की थी। अब रियो तात्सुकी ने एक और विनाशकारी प्राकृतिक आपदा की चेतावनी दी है। यह आपदा  2011 की तबाही से भी अधिक खतरनाक हो सकती है। कौन हैं रियो तात्सुकी? 

रियो तात्सुकी 1980 के दशक में एक मांगा आर्टिस्ट थीं। इस दौरान उन्होंने सपनों में भविष्य देखना शुरू कर दिया। वह जो कुछ सपनों में देखतीं उसे डायरी में नोट करती रहतीं। जब उनकी भविष्यवाणियां सच साबित हुईं, तो उन्हें जापान की सबसे रहस्यमयी भविष्यवक्ता माना जाने लगा। कौन-कौन सी भविष्यवाणियां हुईं सच

कोबे भूकंप

उन्होंने सालों पहले जापान में एक तबाही मचाने वाले भूकंप की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई। 17 जनवरी, 1995 को जापान के कोबे और उसके आस-पास के क्षेत्रों में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप की वजह से 6000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और 30,000 से ज्यादा लोग घायल हुए।2011 की सुनामी

उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि जापान में मार्च 2011 में समुद्र की लहरें शहरों को निगल जाएंगी। यह भविष्यवाणी भी पूरी तरह सच साबित हुई। 11 मार्च 2011 को जापान के उत्तर-पूर्वी इलाके में टोहोकू के पास समुद्र में 9.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद आई सुनामी ने भारी तबाही मचाई थी। फ्रेडी मर्करी की मौत

रियो तात्सुकी ने 1991 में सपना देखा था कि एक मशहूर संगीतकार की मौत होने वाली है। इसके बाद कुछ महीने बीतने पर महान गायक फ्रेडी मर्करी का निधन हो गया।

Loading

Related posts