![]()
पंजाब बोर्ड कक्षा आठवीं के नतीजे घोषित, तुरंत इस लिंक से करें चेक
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 8वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जिन छात्रों ने ये परीक्षाएं दी थीं, वे आधिकारिक वेबसाइट (pseb.ac.in) पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को हॉल टिकट नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम और कोड, विषयवार अंक, कुल अंक, योग्यता स्थिति और ग्रेड जैसी जानकारियां होंगी। इस साल पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा 19 फरवरी से 7 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी।
