अब प्रियंका चोपड़ा की सिटाडेल 2 देरी से रिलीज होगी
आपको बता दे कि, ‘सिटाडेल 2’ साल 2025 में रिलीज होने वाला था, इस बीच खबर आ रही है कि इसे 2026 तक टाल दिया है। सूत्रों से पता चला है कि अमेजन प्राइम वीडियो को एमजीएम को सीजन 2 को अब तक पसंद नहीं आया। वहीं, इस सीरीज का फिल्मांकन पूरा हो चुका है, अगर स्टूडियो बदलाव की मांग करता है तो रिलीज में और देरी हो सकती है। इस बीच रिलीज कोई आधिकारिक तारीख रिलीज नहीं हुई है।
पहले सीजन में प्रियंका नजर आईं थीं
सिटाडेल एक अमेरिकी जासूसी सीरीज है, जिसे जोश एपलबॉम, ब्रायन ओह और डेविड वील ने बनाया था। वहीं, साल 2021 में रूसो ब्रदर्स के साथ क्रिएटिव अनबन के चलते एपलबॉम और लेखक आंद्रे नेमेक ने इस प्रोजेक्ट को ही छोड़ दिया था। रिचर्ड मैडेन (एजेंट मेसन केन) और प्रियंका चोपड़ा ने सिटाडेल (नादिया सिंह) की भूमिका निभाई है। पहला सीज़न 28 अप्रैल, 2023 को प्रीमियर हुआ और बाद में इसे दूसरे सीजन की रिलीज डेट को कुछ पता नहीं।गौरतलब है कि सिटाडेल की खास बात इसका वैश्विक आकर्षण था, जिसमें कई देशों में स्पिन ऑफ की योजना थी। इनमें से दो, जिसमें सिटाडेल: डायना (इटली) और सिटाडेल: हनी बनी (भारत) शामिल हैं, पहले ही स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर आ चुकी हैं और इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। सिटाडेल: हनी बनी में वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु के साथ बनाई गई थी। इस बीच, अमेजन एमजीएम ने सीजन 2 पूरा होने तक बाकी स्पिन-ऑफ पर काम रोक दिया है। इस पर कोई भी आधिकारिक फैसला नहीं आया है।
![]()
