प्रभु श्री राम और हनुमान जी की कृपा कैसे प्राप्त करें
पीला वस्त्र या सोना
रामनवमी से पहले आप घर पर पीले रंग का वस्त्र या सोना खरीदकर घर लाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे घर में धन-समृद्धि बढ़ती है और आर्थिक तंगी दूर होती है।
पीला शंख
अगर आप रामनवमी से पहले घर पर पीला शंख खरीदकर लेकर आते हैं, तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। कई देवी-देवताओं की पूजा शंखध्वनि के बिना अधूरी मानी जाती है, जिनमें भगवान हनुमान भी शामिल होते हैं। रामनवमी से पहले शंख लेकर आना शुभ फल प्राप्त होते हैं।
भगवा या पीला पताका (झंडा)
रामनवमी से पहले ही घर पर लेकर आएं भगवा या पीले रंग का पताका या झंडा। रामनवमी के दिन इसे घर में स्थापित करना बेहद शुभ माना जाता है। आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, सकारात्मकता का संचार होता है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
![]()
