सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सना मकबूल का नया पोस्ट
सना मकबूल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है, हालांकि इसमें उन्होंने किसी का सीधा नाम नहीं लिया है। इस पोस्ट में सना ने पीठ पीछे बुराई करने और दोहरे रवैये जैसी बातों का जिक्र किया है।
सना ने अपने पोस्ट में लिखा, “यह एक इंसान मेरी बहुत बड़ी फैन है। कृपया उसके पेज को पसंद करें, मेरे पेज को नहीं। अपने पसंदीदा इंसान की तरह ही भौंकते रहो और बकवास करते रहो। झूठी बातें फैलाना, दोहरे मापदंड अपनाना, पीठ पीछे बुराई करना, गाली-गलौज करना, वगैरह-वगैरह। यह मेरी राय है, आपकी नहीं।” भले ही इस पोस्ट के जरिए सना ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है, लेकिन फैंस का मानना है कि उन्होंने ट्रोलर्स के बहाने माही विज पर भी सीधा निशाना साधा है।
सना मकबूल और माही विज के बीच कभी बहुत गहरी दोस्ती हुआ करती थी और दोनों को बेस्ट फ्रेंड माना जाता था। हालांकि, सना के एक पुराने पोस्ट ने हर किसी को चौंका दिया था। सना ने एक पोस्ट में अपनी किसी पुरानी दोस्त को ‘डस्टबिन’ और उसकी सोच को ‘गटर जैसी’ बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि वे अभी चुप हैं, वरना अगर सच सामने आ गया तो कई लोगों की बनी-बनाई इमेज टिक नहीं पाएगी। इस विवाद के बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है।
![]()
