सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने सरदार पटेल को याद करते हुए कहा कि 1947 में आज़ादी के बाद सरदार पटेल स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री बने जिन्होंने अपनी कूटनीति और दृढ़ इच्छाशक्ति से भारत की 565 रियासतों का भारतीय संघ में ऐतिहासिक विलय करा करके वर्तमान का अखंड भारत दिया। उन्होंने संविधान सभा की विभिन्न समितियों जैसे मौलिक अधिकार और अल्पसंख्यक अधिकार समिति के माध्यम से देश के संवैधानिक और प्रशासनिक ढांचे को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष रहे भदंत ज्ञानेश्वर को बुद्धिज़्म के प्रचार – प्रसार में महती भूमिका निभाने वाला महापुरुष बताते हुए उनके स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।उक्त अवसर पर उपस्थित सुरेश नारायण सिंह,गेना यादव, परमहंस यादव, हरिनंद शर्मा, नाजिर अंसारी, श्यामराज कन्नौजिया, शंकर गोंड, बेलभद्र गोंड,संजय यादव, लोरिक यादव, संतोष कुमार सिंह, नारायण प्रसाद आदि ने आचार्य नरेंद्रदेव, सरदार पटेल एवं भदंत ज्ञानेश्वर के चित्र के समक्ष श्रद्धावनत हो नमन किया।
![]()
