माह अक्तूबर 2026 में पेंशनधारकों हेतु एक शिविर आयोजित करने हेतु निर्देशित किये जाने के क्रम में उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय, प्रयागराज में कार्मिक विभाग के सभागार में पेंशनधारकों के लिए दिनांक 28.10.2026 को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया गया । मुख्यालय में आयोजित इस शिविर में पेंशनधारकों के मोबाइल पर जीवन प्रमाण पत्र एप के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाया गया एवं सम्बंधित प्रक्रिया से उन्हें अवगत भी कराया गया। उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय में आयोजित उपरोक्त शिविर में बैंक की भी सराहनीय सहभागिता रही । जहाँ पेंशनधारकों द्वारा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा का लाभ एवं HRMS के माध्यम से ई-पास हेतु जानकारी उपलब्ध करायी गयी। इसके अतिरिक्त, जो वरिष्ठ पेंशनधारक जिनकी आयु 80 वर्ष या उससे अधिक है और उनके शारीरिक असमर्थता के कारण शिविर तक आने में असमर्थ थे, उन्हें सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से उनके निवास स्थान पर जाकर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाया गया तथा उनके अनुभव से सम्बन्धित विडिओ भी बनाया गया है। उपरोक्त शिविर में पेंशनधारकों को एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने तथा वरिष्ठ एवं अशक्त पेंशनधारकों के लिए इन सुविधाओं को अधिक सुलभ एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
![]()
